मथुरा, जून 1 -- रेलवे सुरक्षा बल के कमांडिग अधिकारी ने शनिवार को कोसीकलां रेलवे स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निेर्दश दिए। रेलवे सुरक्षा बल कमाडिग अधिकारी पी राजमोहन ने दोपहर कोसीकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेंशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान थाने के अभिलेख और शस्त्रागार का भी अवलोकन किया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों से रेलवे परिसरों, प्लेटफार्मों और ट्रेनों में सुरक्षा उपायों तथा यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान द...