आरपीएफ कमांडेंट ने किया साहिबगंज पोस्ट का निरीक्षण, दिए टिप्स
साहिबगंज, सितम्बर 18 -- साहिबगंज। मालदा मंडल के आरपीएफ कमांडेंट बीके बेहेरा ने शुक्रवार को साहिबगंज आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने आरपीएफ पोस्ट की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व जवानों की ड्यूटी से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद आरपीएफ पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ पोस्ट के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेने के साथ ही जवानों की कार्यप्रणाली व उपलब्ध संसाधनों की भी जानकारी ली। आरपीएफ कमांडेंट बीके बेहेरा ने आरपीएफ कर्मियों के लिए बनाए गए क्वार्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर की व्यवस्था, साफ-सफाई समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर आरपीएफ निरीक्षक गुलाम सरवर, हेमंत कुमार हिमांशु आदि मौजूद थे। फोटो 19, साहिबगंज आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण करते आरपीएफ कमांडेंट ।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.