आगरा, जुलाई 16 -- गुरुवार को पूरे दिन रेलवे में आरपीएफ कमांडेट के ट्रांसफर की चर्चा होती रही। हर कोई एक-दूसरे से यह सवाल कर रहा था कि आरपीएफ कमांडेंट का तबादला हो गया है या नहीं। गुरुवार को आरपीएफ कमांडेंट के आगरा में न होने से चर्चाओं को बल भी मिला। देर शाम तक आरपीएफ कमांडेंट के ट्रांसफर का कोई आदेश नहीं आया था। बुधवार को आरपीएफ कमांडेंट राज मोहन पी. ने आगरा कैंट स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि आरपीएफ कमांडेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना आगरा रेल मंडल के शीर्ष अधिकारी की जानकारी में नहीं थी। यह भी पढ़ें- ई-पास के विरोध में पेंशनरों का प्रदर्शन आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क प्रकोष्ठ को भी पत्रकारों से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी मिली। गुरुवार को राज मोहन पी. जब जांच कमेटी की सुनवाई में शामिल नहीं हुए तो चर्चा...