आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को कैंट स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र से एक दलाल को गिरफ्तार किया है।
वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी। आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को कैंट स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र से एक दलाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास वाराणसी-मुंबई का एक तत्काल टिकट बरामद हुआ है। जबकि उसकी निशानदेही पर पूर्व के 57 और भविष्य के नौ कन्फर्म टिकट भी मिले हैं। जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख 44 हजार 547 रुपए बताई गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव और सीआईबी इंस्पेक्टर नीलेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुनील कुमार रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर का रहने वाला है। काउंटर संख्या-906 पर वह तत्काल टिकट ले रहा था। उसके पास से तत्काल के अलावा दो महीने पहले बुक होने वाले एडवांस टिकट भी मिले हैं। जांच के बाद मंडल मुख्यालय को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। रेल टिकट के खेल में विभागीय कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। गिरफ्तार सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.