वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने अपने अपने मैच जीत कर पूरे अंक हासिल कर लिये। पहले मैच में आरपीएफ ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में उतरी विद्युत लोको शेड की पूरी टीम 19.1 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। आरपीएफ के शाहनवाज प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में वाणिज्य विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 12.4 ओवर में दो विकेट पर 165 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। यह भी पढ़ें- डीसीए बी को हराकर डीसीए डी ने जीता मैच इंजीनियरिंग के अजीत तिवारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। यह भी पढ़ें- रेड हा...