आरपीएफ आईजी ने गया जंक्शन सहित रेल सेक्शन की सुरक्षा व्यवस्था परखी
गया, जुलाई 16 -- यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और रेलवे परिसंपत्तियों की संरक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने देर रात धनबाद-गया-पटना रेलखंड का विशेष सुरक्षात्मक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गया जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों, रेल ट्रैक और रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। गया जंक्शन पर आईजी ने रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव, सीआईबी इंस्पेक्टर चंदन कुमार, कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार तथा गुरपा आउट पोस्ट के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार समेत कई अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.