प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र को ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा, जबकि इसकी हार्ड कॉपी 16 अप्रैल शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करनी होगी। 12 पदों में पांच पद अनारक्षित, चार पद ओबीसी-एनसीएल, दो पद एससी और एक पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...