प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) के विधि विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रजिस्ट्रार आईसी डॉ. सोनिका की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. शर्मा के आचरण से संबंधित विभिन्न शिकायतें और सामग्री विश्वविद्यालय के समक्ष रखी गई थीं। इसके बाद 31 अगस्त को तथ्य-जांच समिति गठित की गई। समिति ने संबंधित सामग्री और दस्तावेजों की जांच की। इसी दौरान डॉ. शर्मा को आवंटित विवि के लैपटॉप से संबंधित सामग्री भी समिति के सामने आई। रिपोर्ट में गोपनीय विश्वविद्यालयीय जानकारी तक अनधिकृत पहुंच या संभावित लीक को लेकर प्रथमदृष्टा चिंता जताई गई। समिति की रिपोर्ट के आधार पर डॉ. शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना लिखित पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। उन्हें ए...