आरपीएनएलयू : शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार की जांच करेगी हाई पावर कमेटी
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) में 12 असिस्टेंट प्रोफेसरों के चयन में कथित अनियमितता की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन प्रमुख सचिवों की हाई पावर कमेटी गठित की है। यह समिति भर्ती प्रक्रिया, चयन और नियुक्तियों में निर्धारित नियमों के पालन की जांच करेगी और 30 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी। समिति की अध्यक्षता कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज करेंगे।
समिति के सदस्य उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल और न्याय एवं विधि परामर्शी विभाग के प्रमुख सचिव उदय प्रताप सिंह को सदस्य बनाया गया है। न्याय अनुभाग के विशेष सचिव दिनेश सिंह की ओर से तीन सितंबर को समिति गठन का आदेश जारी किया गया है। प्रदेश सरकार ने 27...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.