आरती ने किया दादरा और झूला का गायन
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। नमो घाट पर रोज होने वाली सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में बुधवार को काशी की आरती कुमारी का गायन हुआ। उन्होंने शुरुआत दादरा 'डगर बीच कैसे चलूं...' से की। इसके बाद पारंपरिक झूला सुनाया। इसके बोल थे 'झूला धीरे से झुलाओ बनवारी...।' अंत में कजरी 'चांद मारे किरिनिया के बान हो करेजवा पे तान तान के...' से समापन किया। उनके साथ तबला पर पार्थ चतुर्वेदी एवं हारमोनियम पर श्रेष्ठ ने संगत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.