प्रयागराज, मार्च 19 -- झूंसी। नवरात्र के पावन पर्व पर जहां पूरा क्षेत्र भक्तिमय है, वहीं बिजली विभाग की लापरवाही ने भक्तों के उत्साह पर पानी फेर दिया। नवरात्र के पहले दिन ही ग्रामीण क्षेत्रों में शाम की आरती के समय पर अचानक बिजली गुल हो गई। हनुमनगंज के कोटवा फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में अंधेरा छाने से श्रद्धालु आक्रोशित हो उठे। प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा धाम (बुढ़्ढी मइया) में जब आरती की तैयारी चल रही थी, तभी बिजली चली गई, जिससे आयोजकों को आननफानन में जनरेटर की व्यवस्था करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों के समय ऐसी कटौती अनुचित है। इस मामले पर एसडीओ ग्रामीण बीके पांडेय ने स्पष्ट किया कि यह किसी स्थानीय खराबी के कारण नहीं, बल्कि ऊपर से मिले कटौती के आदेश के चलते हुआ है। ग्रामीणों ने नवरात्र भर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.