लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में नवविवाहिता आरती की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मृतका की मां शांति देवी पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में प्रदीप पुत्र बांकेलाल, धर्मेश व रिंकू पुत्र नेकीराम, मंजेश, संजय व पिंकू पुत्र बांकेलाल और छोटा वर्मा पुत्र खुशीराम को नामजद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार मृतका आरती से एकतरफा प्रेम करता था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मायके आई विवाहिता की चाकू मारकर की हत्या करीब एक माह पूर्व आरती की शादी हो जाने के बाद वह उससे नाराज और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। आरती के मायके आने ...