आदित्यपुर, मार्च 28 -- आदित्यपुर। शुक्रवार को आरती व हवन के साथ चैत्र नवरात्र का समापन हुआ। आदित्यपुर दो में हनुमान मंदिर पूजा समिति द्वारा चैत्र नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके अलावा एमआइजी कॉलोनी, कल्पनापुरी स्थित दुर्गेश्वरी मंदिर समेत कई स्थानों पर चैती दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया और सैकड़ों श्रद्धांलुओं के बीच प्रसाद व भोग का वितरण हुआ। इधर शुक्रवार को चारों ओर रामनवमी पूजा की धूम रही शहर के सभी मंदिरों तथा अखाड़ों में भगवान राम व हनुमान की पूजा-अर्चना की गयी और ध्वज की स्थापना की गयी। इसके बाद लड्डू, चना, हलुआ का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अखाड़ों द्वारा अस्त्र पूजा भी गयी. काशी बजरंग अखाड़ा समिति दिंदली व हनुमानगढ़ी मंदिर एस टाइप समेत कई स्थानों पर प्रसाद व भोग वितरण किया गया। शनिवार को अखाड़ों का जुलूस नि...