एटा, मार्च 24 -- मंगलवार को कस्बा के आरडी साइंटिफिक एकेडमी विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि धारणा चौहान पीसीएस ने फीता काटकर, मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि सतीश चंद्र राजोरिया पूर्व प्रधानाचार्य, छोटे लाल यादव ,पदम सिंह वर्मा ,रेनू यादव, उदयवीर सिंह यादव अलिकेश यादव रहे। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेरिट लिस्ट इंटरमीडिएट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र अनुराग यादव, अंशिका तथा हाईस्कूल के मोहिनी यादव, सत्यदेव, साकेत तिवारी को विद्यालय की ओर से अतिथियों ने साइकिल व स्कूटी प्रदान की। विद्यालय के डायरेक्टर डा. राज ने विद्यालय की उपलब्धता एवं छात्रों के उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों को प्रोत्साहित किय...