जमशेदपुर, जनवरी 31 -- आरडी टाटा तकनीकी संस्थान (एनटीटीएफ) के सभागार में वाइस प्रिंसिपल रमेश राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में पूर्व व वर्तमान छात्रों ने हिस्सा लेकर उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। रमेश राय के नेतृत्व में संस्थान ने न केवल परीक्षा परिणामों में अभूतपूर्व सुधार देखा, बल्कि उनके द्वारा लागू की गई आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और पारदर्शी प्रशासनिक ढांचे ने संस्थान को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।समारोह के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य प्रीत जॉन, टाटा स्टील फाउंडेशन के बृज किशोर सिंह और प्रबंधन समिति की पल्लवानी चौधरी ने राय को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कमी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.