आरडी टाटा गोलचक्कर जाम मामले में 100-150 अज्ञात पर केस, वीडियो से होगी पहचान
जमशेदपुर, जून 16 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे और सड़क जाम मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गोलमुरी थाना के एएसआई अखिलेश्वर माझी के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, नाजायज मजमा लगाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सड़क जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का घेराव कर नारेबाजी की थी, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हुई और पुलिस के कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर हंगामे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.