मुंगेर, अप्रैल 6 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर के प्रतिष्ठित आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग की प्रयोगशाला से अज्ञात चोरों ने 7 कमर्शियल गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। इस घटना ने न केवल कॉलेज प्रशासन को सकते में डाल दिया है, बल्कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।प्रयोगशाला से गायब मिले सिलेंडर:मामले को लेकर रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूरज कोनार ने पूरबसराय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।आवेदन में उन्होंने बताया कि कॉलेज के भूतल पर संचालित रसायनशास्त्र प्रयोगशाला में पूर्व से 19 किलोग्राम के कुल 9 कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिनका उपयोग प्रयोगशाला कार्यों में किया जाता था।3 अप्रैल को हुआ खुलासा:डॉ. को...