मुंगेर, मई 4 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर के आरडी एंड डीजे कॉलेज के पीजी हिन्दी विभाग में रविवार को विदाई-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं सत्र 2025-27 के नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बिजेंद्र कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अवनीश चंद्र पांडेय, प्राध्यापक राजीव कुमार, राकेश कुमार एवं संजय कुमार ने विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें छात्रों ने गीत-संगीत और नृत्य के जरिए समां बांध दिया। विशेष रूप से सान्या स...