आरडी एंड डीजे कॉलेज में पीजी भौतिकी विभाग के छात्रों ने किया डिजर्टेशन प्रस्तुत
मुंगेर, मई 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आरडी एंड डीजे कॉलेज तथा मुंगेर विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के पीजी सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं द्वारा बीते गुरुवार एवं शुक्रवार को भौतिकी विभाग में अपने डिजर्टेशन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने पावर प्वाइंट स्लाइड्स के माध्यम से अपने शोध कार्यों का विस्तारपूर्वक प्रस्तुतीकरण किया। गौरतलब है कि, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में डिजर्टेशन के लिए 2.5 क्रेडिट एवं 50 अंक निर्धारित हैं। विद्यार्थियों ने विभिन्न शोध विषयों पर तैयार अपनी रिपोर्ट को अकादमिक दृष्टिकोण से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के शोध, प्रस्तुतीकरण शैली तथा विषय की समझ का मूल्यांकन विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा किया गया। शिक्षकों ने सराही छात्रों की शोध अभिरुचि:छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन विश्ववि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.