मुंगेर, दिसम्बर 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आरडी एंड डीजे कॉलेज की स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा शनिवार को कॉलेज ग्राउंड में इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दो दिवसीय ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। आगामी 8 से 15 दिसंबर तक कोशी कॉलेज, खगड़िया में आयोजित होने वाले इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के लिए पुरुष क्रिकेट टीम का चयन किया गया। ट्रायल के बाद स्पोर्ट्स सचिव प्रो मुनीन्द्र कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों का औपचारिक परिचय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बिजेंद्र कुमार से कराया। उन्होंने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी और आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कॉलेज में इंटर-डिपार्टमेंटल क्रिकेट मैच आयोजित होगा, जिससे प्रतिभाशाली छात्रों को अधिक अवसर मिल सकेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.