गोंडा, मई 11 -- गोण्डा, संवाददाता। बिजली गुल हो जाने के बाद भी अब मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में एक्सरे व पैथोलॉजी जांच हो सकेगी। अब फिर से आरडीसी (क्षेत्रीय निदान केंद्र) को जनरेटर के कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। बाईपास कनेक्शन करके अब जनरेटर की केबिल से आरडीसी को जोड़ दिया गया है। सोमवार को बिजली जाने के बाद भी जांच होती रही, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में कुछ दिनों से केबिल जल जाने के कारण आरडीसी का जनरेटर से कनेक्शन टूट गया था। अचानक आई इस समस्या के चलते पूरे आरडीसी परिसर में अंधेरा छा जाता था। मरीजों के साथ आए तीमारदार भी असमंजस की स्थिति में इधर-उधर भटकते नजर आते थे । घुप अंधेरे के साथ ही सीटी स्कैन, एक्सरे और पैथोलॉजी की जांच एकदम से ठप हो जाती थी। सबसे अधिक परेशानी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.