आरडीसीए का चुनाव लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप कराने की मांग
रांची, अक्टूबर 29 -- रांची। रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) में लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप नियमों को लागू करने और चुनाव कराने की मांग की है। आरडीसीए के पूर्व सचिव सुनील सिंह ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के सचिव सौरभ तिवारी को पत्र लिखकर संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरडीसीए में वर्ष 2013 से नियमित चुनाव, सोसाइटी पंजीकरण और ऑडिटेड खातों से संबंधित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जेएससीए से मामले में हस्तक्षेप कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। शिकायत पत्र में सुनील सिंह ने दावा किया है कि आरडीसीए वर्ष 1962 में स्थापित हुआ था और जेएससीए का पूर्ण सदस्य है, लेकिन संघ में वर्ष 2013 से नियमित चुनाव नहीं हुए हैं। पत्र में सुप्रीम कोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.