देवघर, सितम्बर 18 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर 05 परीक्षा 2025 सत्र (2023-27) अंडर एन.ई.पी 2020 के तहत 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से हो गई। जो कि 1 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। दोनों पलियों में परीक्षा ली जा रही है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 शुक्रवार को रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर के प्रथम पाली में ग्रुप ए मेजर 9 विषय की परीक्षा ली गई। जिसमें जूलॉजी, केमेस्ट्री, बॉटनी, भौतिकी, जियोलॉजी, मैथ, म्यूज़िक, जियोग्राफी, समाजशास्त्र होम सांइस एवं स्टैटिक्स की परीक्षा ली गई। जिसमें 68 छात्राएं उपस्थित हुई। वहीं द्वितीय पाली में ग्रुप बी मेजर पेपर 9 विषय हिंदी, संथाली, बंगाली, उर्दू, अंग्रेज़ी, संस्कृत,अर्थशास्त्र, वाणिज्य, गांधीवादी विचार, ग्रामीण अर्थशास्त्र, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, लेखांकन एवं वित...