आरडीपीएस फुसरो का परीक्षाफल शत प्रतिशत
बोकारो, मई 14 -- सीबीएसई 12वीं में रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल फुसरो के बच्चों एवं शिक्षकों के मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग से परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में अमानुदीन अंसारी 83.4 फीसद अंकों के साथ प्रथम, आदित्य प्रकाश 83 फीसद अंकों के साथ द्वितीय एवं ध्रुव प्रसाद 82.2 फीसद अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इनके अलावा साक्षी प्रिया 81.2 फीसद व आयुष राज सिंह 77 फीसद अंक लाए। वहीं वाणिज्य संकाय में कस्तुरी कुमारी ने 88 फीसद अंक लाकर प्रथम, अंकिता कुमारी 79 फीसद अंकों के साथ द्वितीय एवं सबा अंजुम 76 फीसद अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या गीता भारती ने उत्तीर्ण सभी बच्चों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा अभिभावकों के हर प्रकार से सहयोग हेतु बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा : डीएवी के सभी 28 छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.