कटिहार, जनवरी 29 -- सेमापुर, संवाद सूत्र क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया प्रमंडल कुंदन कुमार ने बरारी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय डुमरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यापिका संगीता कुमारी एवं शिक्षकों ने आरडीडीई का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं मध्यान्ह भोजन योजना की जांच की। उपनिदेशक ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर शिक्षकों की शिक्षण पद्धति को भी देखा। विद्यार्थियों से पाठ पढ़वाकर उनकी पठन-लेखन क्षमता का आकंलन किया। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों की पठन क्षमता संतोषजनक पाई गई। वही उपनिदेशक ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा नियमित अभ्यास के माध्यम से उनकी शैक्षणिक स्थिति में सुधार लाया जाए। निरीक्षण के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.