छपरा, फरवरी 28 -- क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय सारण प्रमंडल में कार्यरत परिचारी मोहम्मद हनीफ की सेवा-निवृत्ति के अवसर पर शनिवार को आयोजित समारोह में पूरे सम्मान के साथ एक ऐतिहासिक पहल की गई। सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें सभी सेवांत लाभों की राशि और स्वीकृत आदेश सौंप दिए गए।आरडीडीई राजदेव राम ने बताया कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कर्मचारी को उसके रिटायरमेंट वाले दिन ही सभी प्रकार का भुगतान पूरा कर दिया जाए। इसी आदेश को धरातल पर उतारते हुए यह कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधीनस्थ कार्यालयों और पदाधिकारियों को भी इस व्यवस्था का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम पदाधिकारी सोनाली संचिता ने बताया कि पेंशन स्वीकृत होकर महालेखाकार से प्राप्त हो चुकी है। सामान्य भविष्य निधि की जमा राशि, अनिवार्य समूह जीवन बीमा का भुगतान, पेंशन उपादान तथा इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.