मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्रीय उपनिदेशक (आरडीए, स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. निर्भय कुमार सिंह को हटा दिया। उनके स्थान पर डॉ. सुमित संस्कार को प्रभारी प्रतिनियुक्त किया गया है। इस दौरान क्षेत्रीय उपनिदेशक ने अस्पताल का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता व डॉक्टर, कर्मियों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सफाई कराने व अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया। विधायक अजीत कुमार की शिकायत पर सिविल सर्जन ने शुक्रवार को सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान चार चिकित्सक व दो स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले थे। पांच चिकित्सक समेत छह से स्पष्टीकरण : इधर, शुक्रवार को सीएस के निरीक्षण के दौरान गायब डॉ. मनीष आनंद, चिकित्सा पदाधिकारी ड...