आरडीएस कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज के इतिहास विभाग और प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति और पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्वतंत्रता संघर्ष और आज का भारत विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीआरएबीयू इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. शिवेश कुमार ने कहा कि परतंत्र से स्वतंत्र भारत की यात्रा भारत के इतिहास का स्वर्णिम पल रहा है। प्रो. कहकशां ने कहा कि आज भारत के समक्ष पर्यावरण संकट, जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी समस्याएं हैं। प्राचार्य प्रो. शशिभूषण कुमार ने छात्र-छात्राओं को सभ्य और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कल्याण वाटिका हमारे उत्तरदायित्व का जीवंत संकल्प: आचार्य पावन महाराज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.