मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर। आरडीएस कॉलेज में सोमवार से बीबीए में सेमेस्टर 2, 4 एवं 6 की कक्षाएं शुरू हो गईं। बीबीए कोऑर्डिनेटर डॉ. कृतिका वर्मा ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और समय का पालन करने की अपील की। डॉ. वर्मा ने कहा कि कक्षाओं के दौरान पाठ्यक्रम से संबंधित नियमित चर्चा भी कराई जा रही है, ताकि विद्यार्थियों में विषय की गहरी समझ विकसित हो सके और वे परीक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान में भी मजबूत बनें। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, समयबद्धता और सक्रिय सहभागिता को सफलता की कुंजी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...