आरडीएस कॉलेज में दैनिकभोगी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज में शुक्रवार को दैनिकभोगी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्राचार्य पर मनमानी का आरोप लगाया। कर्मचारियों का आरोप है कि कॉलेज परिसर के भीतर नियमों को ताक पर रखकर फैसले लिए जा रहे हैं।कुछ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का डिमोशन किया गया है वहीं कुछ को नौकरी से हटा दिया गया है। सभी कर्मी के पारिश्रमिक में 3000 से 5000 तक की कटौती बिना कारण बताए कर दी गई है। इस कटौती के विरुद्ध जब कर्मचारी प्राचार्य से पूछने गए कि ऐसा क्यों किया गया तो वार्ता से साफ इनकार कर गए। पीड़ित कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि हटाए गए सभी सात कर्मचारियों को तुरंत काम पर वापस नहीं लिया गया, वेतन की कटौती बंद नहीं हुई और सम्मानजनक वार्ता शुरू नहीं की गई, तो वे कॉलेज पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.