आरडीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केपी ठाकुर का निधन
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर। आरडीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केपी ठाकुर का निधन 17 जून को मुंबई में हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक है। आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पूरा कॉलेज परिवार स्तब्ध है। पूरा कॉलेज परिवार उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। उनके द्वारा लिखित ए प्रैक्टिकल गाइड टू इंग्लिश ग्रामर तथा ए प्रैक्टिकल गाइड टू इंग्लिश ट्रांसलेशन एंड कंपोजिशन पुस्तकें बिहार और पूरे भारत में छात्रों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय है। विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा डॉ. अनिता सिंह, पूर्व प्रॉक्टर डॉ. वीएस राय, डॉ. नीलिमा झा, डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता, सीनेटर डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. एमएन रजवी, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. ललित किशोर आदि ने उनके निधन पर गहरी संवेदना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.