मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, वसं। वार्ड 31 की पार्षद रूपम राज ने शहर के इकलौते पिंक टॉयलेट को शुरू कराने के लिए मंगलवार को नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने महिलाओं की सुविधाओं का जिक्र करते हुए आरडीएस कॉलेज के पास बने पिंक टॉयलेट को अविलंब चालू कराने की मांग की। कहा कि शहर का यह बनकर तैयार इकलौता पिंक टॉयलेट है।पत्र में इसके पिछले छह महीने से बनकर तैयार होने का जिक्र है। साथ ही, लिखा है कि नगर निगम की बागडोर दो महिलाओं के हाथों में है। महापौर निर्मला साहू और उप महापौर डॉ. मोनालिसा के रहने के बावजूद महिलाओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इस पिंक टॉयलेट की आधारशिला खुद महापौर ने पिछले साल मार्च में रखी थी।गौरतलब है कि पिछले दो सालों में नगर निगम द्वारा व्यस्त इलाकों में महिला विशेष टॉयलेट का प्रबंध करने के लिए 20 जगहों पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.