कटिहार, दिसम्बर 13 -- सालमारी, एक संवाददाता। आरडीएस कॉलेज सालमारी के प्राचार्य प्रो डा शेखर कुमार जायसवाल ने छात्र छात्राओं को सूचित किया है कि स्नातक तृतीय सत्र 2024-28 का सतत आंतरिक परीक्षा 15 दिसम्बर से शुरू हो कर 20 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा। उक्त परीक्षा में सभी छात्र छात्राओं को उपस्थित हो कर परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्यथा फाइनल परीक्षा का फार्म भरने से वंचित रहेगा। सतत आंतरिक परीक्षा की तैयारी को लेकर प्राचार्य प्रो डा शेखर कुमार जयसवाल की उपस्थिति में सहायक अध्यापक डा मनोज पांडेय, प्रो हीरालाल, डा टिकेश्वर प्रसाद जंघेल, प्रो प्रफुल कुमार, डा एन के पिंटू, डा अर्नब मैती, डा मनोज यादव, डा पंकज समदरिया एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.