आरडीएस और एमएसकेबी कॉलेज को बैडमिंटन का खिताब
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आरडीएस कॉलेज की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। आरडीएस कॉलेज के इनडोर स्पोर्ट्स हॉल में खेले गए फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग का खिताब मेजबान आरडीएस कॉलेज और महिला वर्ग का खिताब एमएसकेबी कॉलेज ने जीता।पुरुष वर्ग के फाइनल में आरडीएस कॉलेज ने एमजेके कॉलेज बेतिया को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग का फाइनल एमएसकेबी कॉलेज और एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर के बीच हुआ। एमएसकेबी कॉलेज ने एलएस कॉलेज को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्राचार्य प्रो. शशिभूषण कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आरडीएस, एमजेके, एलएस और एमएसकेवी फाइनल में प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.