नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के पदाधिकारियों ने बुधवार को सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त साद मियां खान से मुलाकात की। इस दौरान नोएडा शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। आरडब्ल्यूए और पुलिस अधिकारियों की नियमित बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि इससे आपसी संवाद और सहयोग को और मजबूत किया जा सकेगा। महासचिव केके जैन ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर देखने को मिलेगा। पुलिस उपायुक्त साद मियां खान ने शीघ्र बैठकें आयोजित करने के लिए आश्वस्त किया। यह सुझाव दिया कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ उनके समाधान के लिए आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि व्यवहारिक...