फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-37 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की वार्षिक आमसभा सोमवार को सम्पन्न हुई, जिसमें टीम द्वारा कराए गए कार्यों पर मुहर लगाते हुए भविष्य की योजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। बैठक में सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और सभी प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए। आमसभा की शुरुआत आरडब्ल्यूए प्रधान आईडी शर्मा ने की। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का परिचय कराया। इसके बाद महासचिव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और वित्त सचिव ने ऑडिटेड आय-व्यय विवरण सभा के समक्ष रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूर किया। वरिष्ठ उप प्रधान आशा शर्मा ने कहा कि सेक्टर-37 की भौगोलिक स्थिति इसे अन्य सेक्टरों से अधिक संवेदनशील बनाती है, क्योंकि इसका बड़ा हिस्सा दिल्ली सीमा से सटा है। इससे अवैध ग...