उन्नाव, मार्च 17 -- उन्नाव। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने दोस्ती नगर फायर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित आरटीसी कोर्स की इंडोर परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरटीसी कोर्स की इंडोर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विनी सिंह क्षेत्राधिकारी लाइन भी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.