अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा। होली पर सुरक्षा की कमान संभालने वाले पुलिस विभाग में गुरुवार को खूब रंग-गुलाल उड़ा। डिडौली स्थित आरटीसी कैंपस से लेकर एसपी आवास और थानों तक होली की धूम दिखी। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। आरटीसी कैंपस पहुंचे एसपी अमित कुमार आनंद ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता एवं सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी परिवारजनों के साथ रंगों के इस पावन पर्व में सम्मिलित हुए तथा आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.