बगहा, मार्च 26 -- बेतिया। नगर निगम प्रशासन ने मकान निर्माण कराने वाले लोगों को भवन नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया को अब सरल व पारदर्शी बना दिया है। अब घर का नक्शा स्वीकृति एवं अस्वीकृति से संबंधित सभी सेवाएं नगर निगम परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से उपलब्ध होंगी। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के आलोक में यह व्यवस्था लागू की गई है। नई व्यवस्था के तहत आवेदक अब सीधे आरटीपीएस काउंटर पर अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इस पहल से प्रक्रिया में तेजी आएगी और लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। पहले जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होती थी, अब आवेदकों को वही सभी कागजात आरटीपीएस काउंटर पर जमा करने होंगे।...