जहानाबाद, अप्रैल 7 -- प्रभारी सीओ का अबतक डोंगल पर अपलोड नहीं हुआ सिग्नेचर -आय, जाति एवं आवासीय बनाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं लोग मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर चार दिनों से जाति आवासीय, आय प्रमाण ईडब्ल्यूएस, निर्गत नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आरटीपीएस काउंटर के ऑपरेटर ने बताया कि वर्तमान प्रभारी अधिकारी का अब तक डिजिटल सिग्नेचर उपलब्ध नहीं हो पाया है। जिसके कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। सीओ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। उसके बाद बीडीओ को प्रभार मिला था तो उनके डोंगल से प्रमाण पत्र बन रहा था। लेकिन चार दिन पहले प्रभार दूसरे अधिकारी सहायक बंदोबस्त का अधिकारी को दिया गया है। लेकिन उनका अब तक डिजिटल सिग्नेचर नहीं उपलब्ध हो सका है। जिसके कारण प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.