सासाराम, अप्रैल 11 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर का एडीएम जिला लोक शिकायत पदाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आरटीपीएस के माध्यम से जाति, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही लिया जाए, ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके और पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवेदन प्रक्रिया, अभिलेख संधारण तथा समयबद्ध निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सुधार करने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया ...