आरटीपीएस अधिनियम के क्रियान्वयन में खगड़िया ने हासिल किया राज्य में प्रथम स्थान
खगडि़या, सितम्बर 10 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग अंतर्गत बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन द्वारा जारी राज्यस्तरीय रैंकिंग में खगड़िया जिले ने लोक सेवाओं का अधिकार (आरटीपीएस) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह उपलब्धि जिले में लोक सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित रूप से आम नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा आरटीपीएस से संबंधित सेवाओं के निष्पादन की नियमित समीक्षा, लंबित मामलों की सतत निगरानी तथा निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया जाता रहा है। इसके परिणामस्वरूप खगड़िया ने राज्यस्तरीय रैंकिंग में प्रथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.