मेरठ, अप्रैल 30 -- सीएम ग्रिड योजना के तहत रंगोली-शास्त्रीनगर आरटीओ रोड पर सड़क चौड़ीकरण के हो रहे कार्य ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। लोगों को सूचना दिये बगैर ही सड़क चौड़ीकरण के लिए की गई खुदाई के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। आदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों ने रंगोली मंडप के समीप उनके घरों के बाहर खुदाई कर गहरा गड्डा कर दिया। वह आने-जाने के लिए अपनी गाड़ी को भी नहीं निकाल पा रहे। दो दिन से घर में कैद होकर रह गए। क्षेत्रीय लोगों ने इस पर आक्रोश जताया और कहा कि खुदाई करके गड्डे करने है तो पहले लोगों को बता दें, ताकि वह अपनी गाड़ियों को कहीं दूसरे स्थान पर ले जाकर खड़ा कर लें। रात में चुपके से आकर खुदाई करके चले जाते है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.