हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- हल्द्वानी। सरकारी दफ्तर में फाइलों और पटल बदलने की खींचतान के बीच मंगलवार को हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में ऐसा फायर हुआ कि कर्मचारियों की सांसें थम गईं। विभाग में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी ने साथी कर्मचारी से विवाद के बाद कार्यालय के भीतर पिस्टल से गोली चला दी। गोली चालान कार्यालय की अभिलेखों से भरी अलमारी में जा धंसी। सामने बैठे तीन-चार कर्मचारी बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी पद पर तैनात आरोपी कुछ दिन पहले सेवा पटल से दूसरे पटल पर संबद्ध किए जाने से नाराज था। मंगलवार दोपहर इसी मुद्दे को लेकर उसका एक कर्मचारी से विवाद हुआ। स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे आरोपी पिस्टल लेकर दोबारा कार...