बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती। हर्रैया में स्थित एक स्कूल के दर्जनों बच्चों ने बाल कल्याण समिति को पत्र देकर आरटीओ प्रवर्तन पर स्कूली वाहन से बीच रास्ते में छोड़ने का आरोप लगाया है। स्कूली बच्चों ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष को पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि डुहवा मिश्रा गांव में स्थित एक स्कूल में अध्यनरत है। रोजाना की भांति शनिवार को विद्यालय वाहन से स्कूल जा रहे थे कि रास्ते में बड़हर पेट्रोल-पंप के पास करीब नौ बजकर 45 मिनट पर आरटीओ विभाग की गाड़ी से आए अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने स्कूली वाहन रोककर चालक का मोबाइल छीन लिया। छात्रों ने बताया कि हम बच्चों को सूनसान व झाड़ीयुक्त नहर के रास्ते से डॉट-डपटकर पैदल स्कूल भेज दिया गया। इस बाबत आरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि यह शिकायत निराधार है, उन्होंने वीडियों साझाकर बताया कि सभी स्...