आरटीओ प्रवर्तन ने की ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई
मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। जिले में बढ़ते हादसों को देखते हुए ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। डीएम के निर्देश के बाद रविवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने दिल्ली रोड व ठाकुरद्वारा रोड पर ओवर स्पीड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 डंपरों के चालान किए। इस अभियान में अन्य 6 भारी वाहनों को भी पकड़कर संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय और थाना पाकबड़ा में बंद किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन ) मुरादाबाद आनंद निर्मल ने बताया कि आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.