आरटीओ ने ओवरलोड बस की सीज, 17 घंटे तक भटकते रहे श्रमिक
मेरठ, जून 18 -- आरटीओ की प्रवर्तन टीम ने बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही ओवरलोड प्राइवेट बस को बेगमपुल पर सीज कर दिया। बस में 100 से ज्यादा महिला-पुरुष श्रमिक अपने बच्चों के साथ थे। रात 12 बजे श्रमिकों को बस से उतार दिया गया। तीन घंटे तक श्रमिक अपने सामान के साथ सड़क पर भटकते रहे। इसके बाद श्रमिक भैसाली बस अड्डे पर पहुंचे। 17 घंटे बाद श्रमिकों को रोडवेज की दो बसों के जरिये अंबाला ले जाया गया। मंगलवार रात करीब 12 बजे एआरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन टीम के साथ बेगमपुल पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बरेली से हिमाचल प्रदेश जा रही प्राइवेट बस को रुकवा लिया। यह भी पढ़ें- नियम तोड़ रहीं 15 निजी बसें जब्त बस में जरूरत से ज्यादा सवारी होने और मानक पूरे नहीं होने की बात कहते हुए सीज कर दिया। इस बस से श्रमिक हिमाचल प्रदेश के बद्दी शहर में काम पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.