आरटीओ दफ्तर में फायर झोंकने वाले बाबू पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के आरटीओ दफ्तर के भीतर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस की गिरफ्त से आरोपी बाबू अभी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी पर मुकदमे में पुलिस खुद वादी बनी है। मंगलवार शाम चार बजे के आसपास आरटीओ कार्यालय के पीआर अनुभाग में प्रशासनिक अधिकारी पद पर तैनात महेंद्र सिंह नेगी ने फायर झोंक दिया था। गोली अलमारी से टकराकर फाइलों के बीच फंस गई थी। हालांकि किसी कर्मी को गोली नहीं लगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र नेगी की दिन में अपने सहकर्मी से कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद वह दोपहर में घर गए और वापस पिस्टल लेकर कार्यालय आ धमके। कहासुनी के बाद महेंद्र ने कमरे से पिस्टल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.