आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
देहरादून, जून 9 -- आरटीओ कार्यालय परिसर के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के निर्देश पर टीम ने कार्यालय के आस-पास की दुकानों और इंटरनेट कैफे के पास सघन चेकिंग की। इस कार्रवाई के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 29 वाहनों का चालान किया गया, जबकि यातायात में बाधा डालने और नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 7 वाहनों को सीज कर दिया गया। टीम ने वाहन स्वामियों को निर्धारित स्थानों पर ही गाड़ी पार्क करने की सख्त चेतावनी दी। आरटीओ संदीप सैनी ने कहा कि कार्यालय परिसर और उसके आस-पास अव्यवस्थित पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरटीओ ने कहा कि भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि स्थानीय कॉलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.