आरटीओ दफ्तर के बाहर चलते मिल पांच अवैध 'परिवहन केंद्र'
हल्द्वानी, मई 22 -- बृजेन्द्र मेहता हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर चल रहे अवैध 'परिवहन केंद्रों' पर गुरुवार को आरटीओ प्रशासन का शिकंजा कस गया। ओवरचार्जिंग, जाली दस्तावेज और बिना मान्यता संचालित हो रहे कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के खिलाफ एआरटीओ प्रशासन की छापेमारी में पांच सेंटर अवैध मिले। टीम ने कई लोगों के डीएल, रजिस्ट्रेशन आदि परिवहन से जुड़े दस्तावेज जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है。
अवैध केंद्रों की जांच हल्द्वानी में परिवहन संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों से तय सरकारी शुल्क से अधिक रकम वसूलने और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद आरटीओ प्रशासन डॉ. गुरदेव सिंह के निर्देश पर गुरुवार को एआरटीओ प्रशासन बिपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरटीओ कार्यालय के आसपास संचालित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.